इंदिरा ज्योति यात्रा व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा
उज्जैन - 12 जुलाई 2024 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने प्रतिवर्ष 25 जून को संविधान हत्या दिवस मानने की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित करने के साथ ही देश में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ मनगढ़ंत दुष्प्रचार शुरू हो गया। सम्यक अभियान की प्रेरणाश्रोत इंदिरा गांधी है। जो हमारे बीच न होकर भी कार्यों,विचारों व क्रांतिकारी निर्णयों के रूप में हमें सदैव अपनी मौजूदगी का अहसास कराती है। जब इंदिरा माता के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू हुआ तो चुपचाप सहन करते हुए बैठे रहना उचित नहीं था। इसलिए सम्यक अभियान प्रमुख गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े ने दिल्ली, मुंबई, भोपाल, नागपुर, जयपुर व लखनऊ में पत्रकार वार्ता आयोजित कर मीडिया के माध्यम से इंदिरा जी के कार्यों,विचारों व क्रांतिकारी निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाना शुरू कर दिया। 19 नवंबर 2024 को ग्वालियर में इंदिराजी की 107 वीं जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए बड़े परिवर्तन के लिए चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान की शुरुआत की गई उकताशय की जानकारी देते हुए गुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध,लेखक व विचारक भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि इंदिराजी के 108 वें जयंती वर्ष को सृजन वर्ष के रूप में मनाते हुए वर्ष भर में छोटे-बड़े 108 आयोजन इंदिरा गांधी सृजन वर्ष समारोह के आयोजित किए गए तथा 108 वां समारोह इंदिराजी की 108 वीं जयंती के दिन भोपाल में रविन्द्र भवन के पास मुक्ताकाश मंच में राष्ट्रीय-स्तर के समारोह के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने भाग लिया तथा उसी दिन महात्मा गांधी की रामराज्य की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने हेतु चलें रामराज्य की ओर अभियान का शुभारंभ भी किया गया।
श्री रोकड़े ने बताया कि चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ व राजस्थान में संचालित है। सम्यक अभियान को चलाने हेतु मध्यप्रदेश को 6 प्रांतों, छत्तीसगढ़ को 3 प्रांतों व राजस्थान को 6 प्रांतों में बांटा गया है। महात्मा गांधी ने 6 जनवरी 1921 को छिंदवाड़ा के चिटनिस गंज से असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी। सम्यक अभियान द्वारा उसी स्थान से 6 जनवरी 2026 से इंदिरा ज्योति यात्रा शुरू की गई है। महाकौशल जोन मे सभी जिलों में यात्रा के बाद 3 अप्रैल को मालवांचल के इंदौर में पहुंची। इंदौर के बाद यह यात्रा मालवा निमाड़ के सभी जिलों से होकर चंबल क्षेत्र में पहुंचेगी। आज यह यात्रा उज्जैन पहुंची है। सभी जिला मुख्यालयों में इंदिरा ज्योति समारोह आयोजित किए जा रहे है। इस प्रकार म.प्र.,छत्तीसगढ़ व राजस्थान के सभी जिलों में इंदिरा ज्योति यात्रा संचालित होगी। इंदिरा ज्योति अभियान के माध्यम से हर घर,हर द्वार तक इंदिरा जी के कार्यों, विचारों व क्रांतिकारी निर्णयों को पहुंचाने का लक्ष्य है श्री रोकड़े ने बताया कि 9 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को निर्देश दिया था कि वे सम्यक अभियान द्वारा संचालित इंदिरा ज्योति अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करे। उसके पश्चात पीसीसी से प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए अपील जारी की गई तथा पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा को सम्यक अभियान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय प्रदेश आयोजन समिति गठित की गई है। प्रदेश आयोजन समिति में सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भानोट, पूर्व मंत्री व विधायक बालाराम बच्चन, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार मिश्रा,पूर्व विधायक व एआईसीसी के सचिव सत्यनारायण पटेल, वरिष्ठ नेता एड.सैयद साजिद अली व महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल शामिल है। प्रदेश आयोजन समिति द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में इंदिरा ज्योति अभियान संचालित करने हेतु जिला आयोजन समितियां गठित की जा रही है। उज्जैन में विधायक दिनेश जैन बोस की अध्यक्षता में जिला आयोजन समिति गठित की गई है। ज्ञातव्य हो कि सन् 1960-70 के दशक में एकाधिकार-युक्त पूंजीवाद व पूर्व राजा-महाराजाओं का वर्चस्व बढ़ने लगा था। जिससे समतामूलक सामाजिक व्यवस्था व समानतामूलक शासन व्यवस्था स्थापित कर सम्यक विकास सुनिश्चित करना असंभव-सा लग रहा था। तब श्रीमती इंदिरा गांधी ने क्रांतिकारी कदम उठाते हुए संभावना-समृद्ध वातावरण बनाने में कामयाबी हासिल की थी। अब पुनः हर वर्ग के लिए बेहद निराशाजनक वातावरण बन गया है। गंभीर अध्ययन के बाद इंदिरा माता को प्रेरणाश्रोत मानते हुए उनके मार्ग को अपनाकर सम्यक विकास व नवक्रांति के संकल्प के साथ नौ मुद्दों पर केंद्रित सम्यक अभियान की शुरुआत 2 मई 2022 को रीवा से की गई थी।सम्यक अभियान ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक अवसरों से जोड़ने,निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को शोषण से मुक्ति दिलाकर नियमित नौकरी के अवसर दिलाने, आउटसोर्सिंग प्रणाली से कर्मचारियों की नियुक्ति पर पाबंदी लगाने, श्रम कानूनों को निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए हितसाधक बनाने, उपेक्षित वर्ग को न्याय दिलाने, कृषि क्रांति हेतु इंडस्ट्री सेंट्रिक कम्युनिटी फॉर्मिंग सिस्टम अपनाने तथा पूर्व राजा महाराजाओं के पास पड़ी अकूत संपत्ति को सरकारी घोषित कर उस धन का उपयोग कर बेरोजगार युवाओं का भविष्य संवारने जैसे मुद्दों को लेकर अभियान शुरू किया,तो बड़ी संख्या में युवा अभियान से जुड़ने लगे तथा अब म.प्र.में सम्यक अभियान से बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के अलावा महिलाएं व प्रगतिशील किसान जुड़ गए हैं।
चलें रामराज्य की ओर अभियान
भोपाल के नवाब के आमंत्रण पर महात्मा गांधी 11 सितंबर 1929 को तीन दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए थे। उस समय के स्तंभकारों व पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि वे किस तरह से स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक सरकार बनाना चाहते है। भोपाल के बेनजीर मैदान में सभा को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी ने कहा था कि अंग्रेजों के जाने के बाद भारत में रामराज्य स्थापित किया जायेगा। उन्होंने रामराज्य को स्पष्ट करते हुए कहा था कि ऐसा ईश्वर का राज्य जिसमें भय, भ्रष्टाचार व भेदभाव नहीं होता। जिसमें न्याय सुगम होता है। कानून व्यवस्था राजा व प्रजा के लिए एक समान होती है। सभी सुखी होते है।
सम्यक अभियान के प्रमुख भास्कर राव रोकड़े ने पत्रकारों को बताया कि सम्यक अभियान द्वारा 19 नवंबर 2025 को रविन्द्र भवन भोपाल में आयोजित इंदिरा गांधी 108 वें जयंती समारोह के अवसर पर चलें रामराज्य की ओर अभियान का शुभारंभ किया गया है। ..ताकि महात्मा गांधी की रामराज्य की अवधारणा को धरातल पर उतारा जा सके। चले रामराज्य की ओर अभियान के रथ का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वय कांतिलाल भूरिया व अरुण यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया था। उन्होंने बताया कि चलें रामराज्य की ओर अभियान के केंद्रीय समन्वयक एडवोकेट सैयद साजिद अली है। उनके साथ केंद्रीय एक्जीक्यूटिव कमेटी में एक सिक्ख, एक ईसाई,एक जैन, एक बौद्ध, एक - एक ठाकुर,ब्राह्मण,वैश्य,ओबीसी, ईबीसी, एस सी व एस टी के सदस्य शामिल है। यह अभियान फिलहाल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में संचालित है। केंद्रीय कमेटी के समान ही प्रदेश व प्रांतीय कमेटियां गठित की गई है। गत 6 जनवरों को महात्मा गांधी ने छिंदवाड़ा के जिस चिटनिस गंज से 6 जनवरी 1921 को असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी,उसी स्थान से सम्यक अभियान द्वारा इंदिरा ज्योति यात्रा व चलें रामराज्य की ओर अभियान की शुरुआत की गई है। आगामी तीन वर्षों में इंदिरा ज्योति यात्रा व चलें रामराज्य की ओर अभियान के संदेश को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में हर घर,हर द्वार तक पहुंचाया जायेगा।
श्री रोकड़े ने बताया कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने सन् 1969 में रामचरितमानस चतुष्शताब्दी समारोह हेतु अंतरराष्ट्रीय समिति गठित की थी। वे स्वयं उक्त अंतरराष्ट्रीय समिति की अध्यक्ष थी तथा डॉ. कर्ण सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सन् 1974 में समारोह आयोजित किया गया था। इस प्रकार श्रीमती इंदिरा गांधी ने महात्मा गांधी की रामराज्य की अवधारणा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित व प्रसारित की थी। उस समय देश के सभी स्कूलों में प्रति शनिवार बालसभा आयोजित कर छात्रों को रामराज्य की अवधारणा से अवगत कराया जाता था तथा प्रत्येक गांव में मानस मंडली बनाकर उन्हें प्रतिवर्ष 72 रुपए रामराज्य की अवधारणा के प्रचार प्रसार हेतु दिए जाते थे। प्रत्येक जिला मुख्यालय में मानस भवन भी उसी कालावधि में बनाए गए थे। इंदिराजी ने रामराज्य की अवधारणा को धरातल पर उतारने हेतु पंचस पद्धति अपनाई थी। जिसके तहत समतामूलक सामाजिक व्यवस्था व समानता मूलक शासन व्यवस्था स्थापित करने, सम्यक विकास का मार्ग प्रशस्त करने, देशवासियों के स्वाभिमान को बनाएं रखने व देश का सम्मान बढ़ाने हेतु क्रांतिकारी पहल की गई थी।
सम्यक अभियान जिला समन्वयक -
उज्जैन में सम्यक अभियान के जिला समन्वयक एडवोकेट राजेंद्र सिंह सोलंकी व सम्यक अभियान महिला संगठन की जिला समन्वयक का दायित्व श्रीमती माया मालवीय तथा सम्यक अभियान महिला संगठन की उज्जैन शहर समन्वयक का दायित्व श्रीमती रजिया मोहम्मद को सौंपा गया है। इंदिरा ज्योति यात्रा व चलें रामराज्य की ओर अभियान संकल्प यात्रा के प्रथम चरण का 31 मई को सागर में समापन होगा। उसके बाद इंदिरा ज्योति अभियान व चलें रामराज्य की ओर अभियान की उज्जैन जिले में जिला स्तरीय यात्रा शुरू की जाये प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, मनोहर बेरागी, रवि राय, राजेन्द्र सौंलकी उपस्थित थे
रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.