शहर की सबसे खूबसूरत बनी सिंहस्थ की पहली सड़क

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा रविवार को कोठी रोड संकुल से देवास रोड तथा विक्रम नगर तक मार्ग चौड़ीकरण एवं उन्नयन से संबंधित कार्य का लोकार्पण किया गया। इस दौरान महापौर श्री मुकेश टटवाल, इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमट उपस्थित रहे।   

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण के पश्‍चात मार्ग पर पैदल चलकर यहां किए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा स्‍थानीय जनता से भी भेंट की। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि सिंहस्‍थ महापर्व 2028 के अंतर्गत शहर में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं।शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में आज एक और सौगात शहरवासियों को प्राप्‍त हुई है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी ओर से सभी को बधाई दी।  
सिंहस्थ महापर्व 2028 अंतर्गत उज्जैन शहर में जारी सड़क मार्ग चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत सबसे पहले संकुल से देवास रोड एवं  विक्रम नगर स्टेशन रोड तक की सड़क निर्माण व सौंदर्य करण कार्य पूर्ण हुआ उक्त मार्ग सिंहस्थ अंतर्गत सबसे पहला मार्ग है जो सबसे खूबसूरत मार्ग के रूप में विकसित हुआ।  
यह परियोजना कोठी रोड स्थित प्रशासनिक संकुल को देवास रोड तक एवं विक्रम नगर से सीधे जोड़ने हेतु मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन से संबंधित है जिससे यातायात सुगम सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा
लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत वेद पाठी बटुकों द्वारा मंत्रोचार किया गया साथ ही झांझ, मंजीरे, डमरू वादन से संपूर्ण रोड को गुंजायमान किया गया।   
उक्त परियोजना के अंतर्गत नगर निगम द्वारा राशी रुपए लगभग 18 करोड़ की लागत से मार्ग चौड़ीकरण एवं सौंदर्य करण का कार्य किया गया है जिसमें मार्ग की लंबाई लगभग 2100 मी जिसमें संकुल से देवास रोड तक 18 मीटर एवं संकुल से विक्रम नगर तक 24 मी रहेगी।  
उक्त संकीर्ण मार्ग का चौड़ीकरण कर उच्च क्षमता का मार्ग विकसित किया गया, प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था, संपूर्ण मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, पैदल यात्रियों के लिए सु व्यवस्थित फुटपाथ, सड़क किनारे वृक्षारोपण एवं हरित विकास, विक्रम नगर मार्ग पर डिवाइडर निर्माण जिसमें मौजूदा पेड़ पौधों का संरक्षण सुनिश्चित किया गया।  

परियोजना का महत्व

प्रशासनिक संकुल को देवास रोड एवं विक्रम नगर से सीधी कनेक्टिविटी यातायात जाम में कमी एवं आवागमन में सुगमता, जिला न्यायालय परिसर तक आसान पहुंच, नागरिकों के लिए बेहतर सुरक्षा एवं सुविधा, शहरी सौंदर्य एवं पर्यावरणीय संतुलन में सुधार होगा यह मार्ग चौड़ीकरण परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनती है बल्कि नागरिकों की सुविधाएं सुरक्षा एवं शहर के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।  
      इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, पार्षद श्री रामेश्वर दुबे, अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, श्री रविकांत मगरदे, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार उपस्थित रहे।  

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.