मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह रहा जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में अक्षय तृतीया के अवसर पर नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 112 जोड़े विवाह के बंधन में मुख्यमंत्री कन्या /निकाह योजना अंतर्गत नव दंपत्ति जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं, यह केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम और जिम्मेदारी का संकल्प है। वैवाहिक संस्कार एक दिन का आयोजन नहीं बल्कि अक्षय मूल्यों और अक्षय संस्कारों की स्थापना हैं।विवाह संस्कार दो परिवार को जोड़ने का प्रसंग होता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यह उद्बोधन नगर निगम द्वारा कार्तिक मेला मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह कार्यक्रम में दिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर की गई, मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा नवदम्पतियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना अंतर्गत 49 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवदम्पतियों को ओवन,वाटर फिल्टर,सीलिंग फैन,कुकर, गड़ी आदि घर गृहस्थी का सामान भी भेंट में दी गई, 112 नवदंपत्तियों का नगर निगम द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह  एवं निकाह समारोह स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा दिया गया। 

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री उमेश नाथ जी महाराज, उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा एवं निगम के अधिकारी उपस्थित रहे आयोजन में गायत्री परिवार द्वारा विवाह वैदिक रीति रिवाज से संपन्न करवाया गया साथ ही भोजन व्यवस्था का आयोजन परम पूज्य जय गुरुदेव जी के सानिध्य में 5000 से अधिक लोगों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई साथ ही नगर निगम द्वारा आयोजन स्थल पर ही तत्काल नव दंपति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए शासन द्वारा प्रदत्त उन 49,000 हजार की राशि प्रति कन्या डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की गई उक्त आयोजन में विभिन्न दानदाताओं द्वारा सामग्री उपहार स्वरूप दी गई। 
          
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अक्षय तृतीया के पर्व पर जिले को लगभग 58 करोड़ रुपए राशि के विकास कार्यों की सौगात दी

 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों का भूमि पूजन किया गया जिसमें सिंहस्थ 2028 को श्रद्धालुओं का अनुभव आध्यात्मिक और सुविधापूर्वक बनाने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपए से हरसिद्धि की पाल से रामघाट मार्ग का चौड़ीकरण, 13.30 करोड़ रुपए की लागत से श्री महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण का कार्य,4.55 करोड़ रुपए से नीलगंगा सरोवर का पुनर्जीवन का कार्य, 1.11 करोड़ रुपए से सोलह सागर के पुनर्जीवन का कार्य,1.59 करोड़ रुपए की लागत से कालिदास उद्यान को आधुनिक रूप से विकसित करने का कार्य,7.73 करोड रुपए से विक्रम कीर्ति मंदिर परिसर सभागार के संरक्षण और बांगड भवन को मुद्रा संग्राहलय के रुप में विकसित करने का कार्य,8.55 करोड़ रुपए की लागत से विक्रम कीर्ति संग्रहालय को एक आधुनिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप प्रदान करने के कार्यों  का भूमिपूजन अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर किया गया। 
         
 सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत उज्जैन को लगभग 58 करोड़ रुपए राशि  के विकास कार्यों की सौगात 

हरसिद्धि की पाल से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य

नगर निगम द्वारा 265 मीटर लंबाई के हरसिद्धि की पाल से रामघाट मार्ग को 15 मीटर चौड़ा लागत राशि 21.08 करोड़ रूपये से किया जाएगा। हरसिद्धि पाल से रामघाट तक मार्ग के चौडीकरण से रामघाट पर वर्ष पर्यन्त विभिन्न तिथियो पर स्नान करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को आवागमन में सुगमता होगी एवं श्री महाकालेश्वर की सवारी मार्ग का भी यह प्रमुख हिस्सा है,सवारी में आने वाले श्रद्धालुओं को सवारी के दर्शन एवं पूजन में सुगमता होगी। यह मार्ग सिंहस्थ 2028 दृष्टि से अत्यंत आवश्यक मार्ग है। मार्ग का उपयोग अखाड़ा एवं साधु संतों द्वारा राजसी स्नान एवं पर्व स्नान पर किया जाता है। 

नीलगंगा सरोवर पुनर्जीवन एवं समग्र विकास कार्य

अटल मिशन फॉर रीजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन 2.0 (AMRUT 2.0) अंतर्गत लागत 4.55 करोड़ से नीलगंगा सरोवर का वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन कर सरोवर की जल धारण क्षमता में वृ‌द्धि, जल गुणवत्ता में सुधार तथा दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही सरोवर को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नागरिक अनुकूल सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। 

सोलह सागर (पुरुषोत्तम सागर) पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य

अटल मिशन फॉर रीजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रासफॉर्मेशन 2.0 (AMRUT 2.0) अंतर्गत लागत 1.11 करोड़ से सोलह सागर का संरक्षण, पुनर्जीवन एवं उन्नयन कर जल गुणवत्ता में सुधार, पारिस्थितिक संतुलन की स्थापना तथा नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना। 

कालिदास उद्यान विकास कार्य

कालिदास उद्यान उज्जैन शहर के क्षिप्रा नदी किनारे स्थित शहर का सबसे बडा प्राकृतिक एवं प्राचीन उद्यान है। राशि रु 1.59 करोड़ की लागत से कालिदास उद्यान को आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा। उद्यान के उन्नयन कार्य अंतर्गत बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, पाथवे निर्माण, खेलकूद एवं जिम उपकरण स्थापना, फूड प्लॉजा, वैज्ञानिक उपकरण, नवीन फाउंटेन, वृक्षारोपण, गार्ड रूम इत्यादि विकास कार्य किए जायेंगे।कालिदास उद्यान के विकास कार्य से क्षिप्रा तट पर प्रतिवर्ष लगने वाले कार्तिक मेले में आने वाले नागरिक तथा सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रृद्धालुओं व शहरी आमजन को लाभ प्राप्त होगा। 

विक्रम कीर्ति संग्रहालय की आंतरिक साज-सज्जा एवं प्रदर्शनी डिस्प्ले का कार्य

8.55 करोड़ की लागत से विक्रम कीर्ति संग्रहालय को एक आधुनिक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रूप प्रदान किया जाएगा। उक्त कार्य के अंतर्गत पांडुलिपियों एवं ऐतिहासिक मूर्तियों (कलाकृतियों) का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण तथा संग्रहालय के लिए, आधुनिक प्रदर्शनी डिस्प्ले एवं इंटीरियर विकास कार्य किया जाएगा। यह परियोजना सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ उनके प्रभावी प्रदर्शन पर केंद्रित है।/

श्री महाकाल महालोक में पैदल यात्री मार्ग पर शेड स्ट्रक्चर लगाने का कार्य

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री महाकाल महालोक में पैदल यात्री मार्ग पर 2500 मीटर लंबे शेड स्ट्रक्चर लगाने का कार्य राशि रू. 13.30 करोड़ की लागत से किया जाएगा।शेड स्ट्रक्चर श्री महाकाल महालोक आने वाले श्रद्धालु को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों जैसे धूप, बारिश आदि से सुरक्षा प्रदान कर श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा को अधिक सहज, सुरक्षित एवं आरामदायक बनाएगा। 

विक्रम कीर्ति मंदिर सभागार और बांगड भवन का जीर्णोद्धार

लागत राशि रू 7.73 करोड से विक्रम कीर्ति मंदिर परिसर सभागार के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित कर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा,साथ ही, बांगड भवन को मुद्रा संग्राहलय के रुप में विकसित किया जाएगा। म्यूजियम में ऐतिहासिक सिक्कों के प्रदर्शन के लिए आधुनिक डिस्प्ले गैलरी, शोकेस एवं थीमेटिक डिजाइन विकसित किए जाएंगे। इसके माध्यम से ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण एवं जनसामान्य को जानकारी प्रदान की जाएगी। 

महापौर द्वारा विवाह समारोह में नवयुगलो को उपहार प्रदान करने वाले समाज सेवियों एवं भोजन व्यवस्था हेतु जय गुरुदेव आश्रम के पदाधिकारी का सम्मान किया। 

विवाह समारोह के अंतर्गत नवयुगलों को उपहार प्रदान करने वाले समाजसेवियों का एवं भोजन व्यवस्था का सफलतापूर्वक जिम्मा संभालने वाले जय गुरुदेव आश्रम के पदाधिकारी का महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सम्मान किया गया जिसमें कमलेश एसोसिएट द्वारा सीलिंग फैन, ई फैक्टर द्वारा मिक्सर, बिलीफ बिल्डकॉम द्वारा बर्तन सेट, एक्सिस बैंक द्वारा दीवार घड़ी एवं थरमस, इंडस बैंक द्वारा बाल्टी एवं मग, इंपिरियल होटल द्वारा कुकर, आर के डेवलपर्स द्वारा ओवन एवं गुप्त दान करने वाले द्वारा पानी का घड़ा देने वाले समाज सेवाओं का महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सम्मान किया गया साथ ही भोजन व्यवस्था का सफलतापूर्वक जिम्मा संभालने वाले जय गुरुदेव आश्रम के पदाधिकारी का भी मोमेंटो देकर सम्मान किया गया
       इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री जितेंद्र कुवाल, श्री कैलाश प्रजापत, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, डॉ योगेश्वरी राठौर, जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर, पार्षद श्रीमती निर्मला करण परमार, श्रीमती आभा कुशवाहा, श्रीमती नीलम राजा कालरा, श्रीमती आभा कुशवाहा, श्री पंकज चौधरी, श्री हेमंत गहलोत, श्री रामेश्वर दुबे, अपर आयुक्त श्री संदीप शिवा, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री मनोज मौर्य, जनसंपर्क अधिकारी श्री पवन कुमार, श्री उमेश सेंगर, श्री ओम जैन एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.