महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया
उज्जैन : चौड़ीकरण में प्रभावितों से चर्चा कर बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु कहा गया सोमवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा नीलगंगा चौराहा से होते हुए मंछामन एवं नीलगंगा से परिहार धर्मशाला शांति नगर चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा की गई महापौर द्वारा चौड़ीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा की गई साथ ही उन्हें जो समस्याएं हो रही है उनको सुनते हुए समाधान हेतु आश्वस्त किया गया एवं कहा कि जो कार्य चल रहे हैं वह गुणवत्ता पूर्वक होंगे एवं आपकी जो समस्याएं हैं उनका समाधान भी किया जाएगा निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री कैलाश प्रजापत उपस्थित रहें
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.