पानी से भारी खदान: दोस्तों ने लगाई छलांग, दो की मौत..मौके पर ऑपरेशन रेस्क्यू

उज्जैन : बड़ी खबर उज्जैन से आ रही है जहां करौंदिया गांव के पास पानी से भरी खदान में नहाने गए 9 दोस्तों में दो की डूबने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी लगते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर एक का शव निकाल लिया गया है। जिसका नाम अनस (16 वर्ष), पिता हामिद, निवासी अशोकनगर है। वहीं दूसरे की जो तलाश की जा रही है उसका नाम शुभम (17 वर्ष), पिता किरण जाटव, निवासी उज्जैन का है। 

वीओ: आपको बता दे की नागझिरी थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव स्थित खदान में नहाने गए दो दोस्त डूब गए। घटना सोमवार की है जहां नाबालिग दोस्तों को ढूंढने के लिए SDRF और होमगार्ड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। खदान में 9 दोस्त नहाने गए थे, जिसमें से दो खदान से बाहर नहीं आए और लापता हो गए। रात साढ़े 10 बजे रेस्क्यू टीम ने एक नाबालिग किशोर का शव निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त खदान में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 50 फीट गहरी खदान में दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके जिसकी सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और शाम करीब 5 बजे से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में होमगार्ड और SDRF की दो टीमें लगाई गईं, जिन्होंने कई घंटों तक लगातार खोजबीन की। पानी के अंदर तलाश के लिए अंडरवाटर रेस्क्यू कैमरा का भी उपयोग किया गया। होमगार्ड एवं SDRF की संयुक्त टीम पूरी तत्परता के साथ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन खदान की अधिक गहराई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण बचाव संभव नहीं हो सका।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.