सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला निगम की जेसीबी का पंजा 04 मकानों को किया जमींदोज
उज्जैन : मंगलवार को सिंहस्थ क्षेत्र अंतर्गत उन्हेल नाके के पास उज्जवल नगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा प्रातः 6:00 बजे अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा रिमूवल गैंग, पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई जिसमें सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया गया था जिसे निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की गई, उक्त कार्यवाही अंतर्गत संबंधितों को पूर्व में नोटिस जारी करते हुए सूचित किया गया था कि सिंहस्थ क्षेत्र में बिना अनुमति के अवैध निर्माण नहीं करें अन्यथा नगर निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की जाएगी इसलिए जो निर्माण किया गया है उसे तत्काल हटा लिया जाए दी गई नोटिस की अवधि पूर्ण होने के पश्चात भी संबंधितों द्वारा अवैध निर्माण जारी रखा गया जिसे नगर निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की गई
कार्यवाही के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के निर्देश पर सिंहस्थ क्षेत्र में जहां पर भी अवैध निर्माण चल रहे है उसे हटाने की कार्यवाही प्रचलित है जिसके क्रम में उन्हेल नाके के पास उज्जवल नगर क्षेत्र में 04 मकानों पर कार्यवाही करते हुए जेसीबी से हटाया गया साथ ही 03 ऐसे मकान जो प्रारंभिक स्थिति में प्लिंथ लेवल पर थे उनके लिए संबंधित को 02 दिन का समय दिया गया 02 दिन की समय अवधि पूर्ण होने के पश्चात अगर संबंधित द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की जाएगी सिंहस्थ क्षेत्र में जहां पर भी निर्माण कार्य प्रतिबंधित है अवैध रूप से मकानों का निर्माण न करें और सिंहस्थ क्षेत्र के कार्यों और सफल आयोजन में अपना सहयोग प्रदान करें
उक्त कार्यवाही अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, भवन अधिकारी श्री राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक श्री शिवम गुप्ता, तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में की गई
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.