100 दिवसीय निक्षय शिविर के अंतर्गत ग्राम बघेरा विकासखण्ड तराना में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया

उज्जैन :  डॉ. अशोक कुमार पटेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के 100 दिवसीय निक्षय शिविर के अंतर्गत उज्जैन जिले में 24 मार्च से आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस परिपालन में 22 अप्रैल को उच्च जोखिम वाले ग्राम बघेरा तहसील तराना में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित रहे। शिविर में टीबी, एचआईव्ही, ब्लड शुगर, बीपी, हिमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। उक्त शिविर में लगभग 92 आमजनों / हितग्राहियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया तथा 43 चेस्ट एक्सरे हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन द्वारा किए गए। इस अवसर पर सीएचओ, एएनएम के साथ एनटीईपी स्टॉफ द्वारा आमजनों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.