पोषण पखवाड़ा अंतर्गत कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास
उज्जैन : पोषण पखवाड़ा अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय भैरवगढ़ द्वारा कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास, दशहरा मैदान में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता गुजराती, एम.डी. आयुर्वेद द्वारा उपस्थित बालिकाओं एवं स्टाफ को मोबाइल फोन एवं डिजिटल उपकरणों के शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में समझाया गया। सभी ने एक समुदाय के रूप में स्वयं को एवं आने वाली पीढ़ी को मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल मशीनों के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए संकल्प लिया।
साथ ही बालिकाओं का हीमोग्लोबिन, शुगर तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगानुसार पुनर्नवा मण्डूर, चन्द्रप्रभा वटी, दशमूलारिष्ट आदि आयुर्वेदिक औषधियां निःशुल्क वितरित की गईं। बालिकाओं को उत्तम पोषण के लिए आदर्श दिनचर्या के विषय में समझाया गया तथा प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में डॉ. तरुण तिवारी, सामुदायिक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती पुष्पलता मरमट, हॉस्टल वार्डन, श्रीमती राखी चन्द्रावत, सहायक वार्डन, श्रीमती लक्ष्मी सोलंकी और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.