महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया

उज्जैन : महाकाल सवारी से पूर्व मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होगा एवं रहवासियों की समस्याओं का होगा समाधान - महापौर श्री मुकेश टटवाल गुरुवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा छत्रीचौक से ढाबा रोड एवं सत्यनारायण मंदिर से दानीगेट तक नगर निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण पैदल भ्रमण करते हुए नागरिकों से चर्चा कर  उनकी समस्याओं को सुना साथ ही कहा कि महाकाल सवारी से पूर्व कार्य पूर्ण किया जाएगा वर्तमान में कार्य की गति बहुत धीमी है वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कार्य की गति बढ़ाई जाएगी श्रावण मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी से पूर्व मार्ग पर कार्य को पूर्ण किया जाएगा। 

निरीक्षण के दौरान महापौर श्री मुकेश टटवाल से चर्चा के दौरान नागरिकों द्वारा बताया गया की कार्य की धीमी गति होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आवागमन में भी समस्या हो रही है एवं पेयजल को लेकर भी समस्या है महापौर द्वारा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए कार्य की गति और संसाधन बढ़ाएं जाएंगे और आपको हो रही समस्या का समाधान भी होगा साथ ही महाकाल सवारी से पूर्व मार्ग का कार्य पूर्ण किया जाएगा वर्तमान में क्षेत्र के नागरिकों द्वारा मार्ग चौड़ीकरण कार्य में सहयोग करते हुए स्वयं द्वारा अपने मकानों के चिन्हित भाग को हटाने का कार्य किया गया है नाली निर्माण का कार्य प्रचलित है शीघ्र ही रोड निर्माण का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। 
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य एवं लोक निर्माण समिति प्रभारी श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री प्रकाश शर्मा, पार्षद अर्पित दुबे, श्री छोटेलाल मंडलोई  उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.