निरंतर जारी है नाला सफाई कार्य,नगर निगम के संसाधनों से नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा हैं

उज्जैन : नगर निगम उज्जैन द्वारा प्रतिवर्ष बारिश के पूर्व शहर के चिन्हित बड़े नाले एवं नालियों की सफाई का कार्य किया जाता है जिससे वार्डो में जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होती है इसी क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया की वर्षा काल से पूर्व शहर के समस्त वार्ड अंतर्गत प्रमुख बड़े एवं चिन्हित नाले नालियों की सफाई का कार्य प्रारंभ किया जाए उक्त सफाई कार्य निरंतर जारी है

नाला सफाई के क्रम में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जेसीबी मशीन, पोकलेन मशीन, छोटी बॉबकेट मशीन एवं नाला गैंग के कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम में गुरुवार को मंछामन मल्टी के पीछे का नाला, नीलगंगा चौराहे के नाले की सफाई का कार्य किया गया
उक्त नालों की सफाई का कार्य निगम द्वारा बिना किसी अतिरिक्त व्यय के स्वयं के संसाधनों से जेसीबी एवं पोकलेन मशीन के माध्यम से सफाई का कार्य संपादित किया गया उक्त नालों की सफाई का कार्य 20 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.