सिंहस्थ के कार्यों की रिव्यू मीटिंग में निगम आयुक्त द्वारा आधिकारियों को दिए निर्देश
उज्जैन : निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा गुरुवार को सिंहस्थ से संबंधित मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों की रिव्यू मीटिंग अधिकारियों की उपस्थिति में ली गई जिसमें गाड़ी अड्डा से खजूर वाली मस्जिद होते हुए बड़ा पुल, वीडी मार्केट से छोटी रपट, कोयला फाटक से छत्री चौक, गदा पुलिया से नरसिंह घाट एवं नीलगंगा से केटीएम शोरूम तक प्रचलित कार्यों की वन टू वन समीक्षा अधिकारियों के साथ की गई
बैठक में आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंहस्थ के कार्यों को करने के लिए समय अब बहुत ही कम है हमें टीमवर्क के रूप में कार्य करते हुए जितने भी कार्य प्रचलित हैं एवं प्रारंभ होने वाले हैं उन्हें शीघ्रता से गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूर्ण करना होगा एवं प्रत्येक कार्य की प्रतिदिन की रिव्यू मीटिंग की जाएगी साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को भी किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात का भी ध्यान रखें क्योंकि सिंहस्थ के कार्यों में जिस प्रकार से क्षेत्र के नागरिकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है एवं स्वयं द्वारा अपने मकान को तोड़ने का कार्य किया है इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए प्राथमिकता से नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सड़क निर्माण के कार्यों को पूर्ण करें जिस कार्य की पूर्ण होने की अवधि निश्चित की गई है वह उसी अवधि में पूर्ण हो कार्य में लापरवाही अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
बैठक में अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, श्री पवन कुमार सिंह, श्री पुनीत शुक्ला, अधीक्षण यंत्री सिंहस्थ श्री आरके जैन, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, श्री पलाश शर्मा, श्री दीपक शर्मा, संबंधित कार्य के उपयंत्री, कार्य के ठेकेदार एवं कंसलटेंट उपस्थित रहे.
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.