“प्रकट उत्सव” के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ

उज्जैन, मध्यप्रदेश : उज्जैन स्थित अष्टविनायक मंदिर में “प्रकट उत्सव” के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की तथा बड़ी संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसादी का लाभ भी प्राप्त किया।

मंदिर के संस्थापक एवं मुख्य पुजारी श्री हेमंत जी व्यास ने इस अवसर पर बताया कि यह सब भगवान गणेश जी की असीम कृपा का ही परिणाम है कि आज प्रकट उत्सव के एक वर्ष पूर्ण होने पर इतना भव्य आयोजन संभव हो सका। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के निरंतर संचालन की बात कही।

इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.