उज्जैन, बाबा महाकाल की नगरी में स्थित मंगलनाथ मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय मंगल उत्सव का आज द्वितीय दिवस
उज्जैन ,मध्य प्रदेश : उज्जैन, बाबा महाकाल की नगरी में स्थित मंगलनाथ मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय मंगल उत्सव का आज द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर मंत्रोच्चार से गूंजायमान रहा, जहां मंगलनाथ भगवान का भात पूजन, यज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किए गए।
मंगलनाथ मंदिर के महंत श्री अमर भारती जी ने बताया कि आज के अनुष्ठान में केनिया निवासी यजमान श्री नीरव मनसुख लाल ने संकल्प लेकर यज्ञ एवं पूजा-अर्चना का आयोजन कराया और इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का लाभ प्राप्त किया। आज का सम्पूर्ण यज्ञ एवं अनुष्ठान उनकी ओर से समर्पित रहा।
उन्होंने आगे बताया कि इस मंगल उत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन एवं प्रसादी का लाभ ले रहे हैं। नौ दिवसीय इस आयोजन में संतों के लिए विशेष भोजन प्रसादी (भंडारा) की व्यवस्था की गई है, जिससे संत समाज एवं भक्तगणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
मंगल दोष से पीड़ित श्रद्धालुओं के लिए यह उत्सव विशेष महत्व रखता है। जो भी भक्त इन नौ दिनों में पूजन-अनुष्ठान एवं यज्ञ में भाग लेते हैं, उन्हें मंगल भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसी कारण मंदिर एवं यज्ञशाला में परिक्रमा करने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
मंगल उत्सव आगामी दिनों में भी विविध धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन-अर्चन एवं भक्ति कार्यक्रमों के साथ निरंतर जारी रहेगा।
महंत श्री अमर भारती जी एवं यज्ञ आचार्य ईश्वर गुरु जी अनुष्ठान उपस्थित रहे एवं समस्त भारतीपरिवार ने भी पूजन अनुष्ठान का लाभ लिया
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.