स्वच्छता अभियान अंतर्गत शहर में "स्वच्छता में शक्ति.....उज्जैन की भक्ति" अभियान चलाया जाएगा - महापौर श्री मुकेश टटवाल

उज्जैन : शुक्रवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 2025 अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे कार्यों, नवाचारों की समीक्षा की गई जिसमें महापौर द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में स्वच्छता का माहौल बनाए जाने हेतु "स्वच्छता में शक्ति.....उज्जैन की भक्ति" अभियान प्रत्येक वार्ड स्तर पर चलाया जाएगा, इसके लिए वार्ड स्तर पर सफाई कार्य हेतु प्लान तैयार करें समीक्षा बैठक में महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा निर्देशित किया कि उज्जैन शहर में स्वच्छता अभियान अंतर्गत वार्ड स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए उज्जैन शहर धार्मिक शहर है प्रतिदिन शहर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं एवं यात्रीगण आते हैं इसलिए प्रमुख चौराहे, धार्मिक स्थलों, कमर्शियल क्षेत्र साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए अभियान के अंतर्गत वार्डों में स्वच्छता के विषय पर नागरिकों से संवाद किया जाए, जन जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जाए ताकि नागरिकों से स्वच्छता के प्रति सकारात्मक फीडबैक मिल सकें, उक्त अभियान के क्रम में 27 अप्रैल को जोन क्रमांक 06 अंतर्गत वार्ड 53 में जिन क्षेत्रों में सफाई कार्य की आवश्यकता है वहां पर अभियान चलाते हुए सफाई कार्य  किया जाएगा बैठक में एमआईसी सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी श्री सत्यनारायण चौहान, एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी, श्री रजत मेहता, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री रविकांत मगरदे, श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, आईसीसी टीम के सुपरवाइजर उपस्थित रहे

रिपोर्टर :  यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.