शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त वार्ड नोडल की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

उज्जैन : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 अभियान के अंतर्गत उज्जैन शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार शहर के सभी 54 वार्डों में वार्ड नोडल नियुक्त किए गए हैं जो प्रातः 6:30 बजे से 9:30 बजे तक अपने निर्धारित वार्डों में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने का कार्य करेंगे जिसके क्रम में शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में सभी वार्ड नोडल के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में किया गया कार्यशाला में वार्ड नोडल को निर्देशित किया कि आपके निर्धारित वार्ड में सफाई व्यवस्था हेतु प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ संपूर्ण वार्ड का भ्रमण करें, नागरिकों से स्वच्छता के विषय पर संवाद करें, वार्ड में संपूर्ण सफाई व्यवस्था, शत प्रतिशत डोर टु डोर कचरा संग्रहण, कचरे का सेग्रीगेशन, जन जागरूकता गतिविधियों एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की नवीन टूलकिट के अनुसार समस्त कार्यों को करेंगे इसके लिए जोन अनुसार जोन नोडल भी नियुक्त किए गए हैं जो संबंधित वार्ड के नोडल पर नियंत्रण रखेंगे  इस दौरान सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, श्री रविकांत मगरदे, श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, श्री घनश्याम मचार, श्री प्रवीण मुकाती, श्री पवन कुमार फुलफकीर एवं समस्त वार्ड के नोडल उपस्थित रहें

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.