कंठाल चौराहा के मकानों को हटाने के लिए रात्रि में कार्य करते हुए पूर्ण सुरक्षा एवं सावधानी रखें- निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा

उज्जैन :सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत शहर के आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य प्रचलित है इसी के तहत निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा प्रतिदिन रिव्यू बैठक लेकर चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसके क्रम में शुक्रवार को निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा कोयला फाटक से कंठाल चौराहा एवं सतीगेट मार्ग का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा चौड़ीकरण मार्ग में पोल शिफ्टिंग, पाइपलाइन कार्य एवं सीआरएम कार्य को पूर्ण करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कंठाल चौराहा के मकानों को रात्रिकालीन शिफ्ट में पूर्ण सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रभावित मकानों को हटाने के निर्देश दिए गए, इसी के साथ कंठाल से सतीगेट मार्ग का निरीक्षण किया गया मार्ग अंतर्गत चौड़ीकरण कार्य में स्थानीय व्यापारियों द्वारा निगम के कार्यों में सहयोग प्रदान किया जा रहा है निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, उपयंत्री श्री राजेंद्र रावत एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार उपस्थित रहें

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.