मंगलनाथ मंदिर में नौ दिवसीय मंगल उत्सव का तृतीय दिवस सम्पन्न

उज्जैन : धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय मंगल उत्सव का आज तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष पूजन, मंत्रोच्चार एवं हवन अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से गूंज उठा।

ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के अनुष्ठान में मुंबई निवासी विजय तावड़े, उनकी पत्नी सुनीता तावड़े एवं पुत्री ऋतिका तावड़े मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने विधि-विधान से यज्ञ हवन में भाग लेकर मंगल उत्सव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आचार्य तिवारी ने बताया कि जिन व्यक्तियों की कुंडली के लग्न भाव में मंगल ग्रह स्थित होता है, उन्हें विशेष रूप से मंगलनाथ भगवान का पूजन एवं भात पूजन करना चाहिए। ऐसे अनुष्ठानों में सम्मिलित होने से जीवन में शुभ फल एवं सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
मंगल उत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं।
तृतीय दिवस के अवसर पर आज शाम 7:00 बजे मंगलनाथ मंदिर परिसर में सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालु उपस्थित होकर सुंदरकांड का श्रवण कर धर्म लाभ ले सकते हैं 

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.