अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
उज्जैन : संभागायुक्त श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टरश्री रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत काल भैरव मंदिर, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण कार्य और हरसिद्धि मंदिर से झालरिया मठ से होकर रामघाट तक चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण सुबह से प्रारंभ हुआ और अधिकारियों ने प्रत्येक स्थान पर प्रगति, गुणवत्ता तथा समय-सीमा की समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि काल भैरव मंदिर विस्तारीकरण कार्य के अंतर्गत मंदिर परिसर के विस्तारीकरण, नई एप्रोच रोड, पार्किंग क्षेत्रों, धर्मशाला, सुविधा केंद्र का विकास किया जाना प्रस्तावित है।
संभागायुक्त श्री सिंह ने समय-सीमा में उक्त कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को निर्बाध दर्शन और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अधिकारियों ने अंगारेश्वर मंदिर एवं आसपास के घाट क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, पहुंच मार्गों, पार्किंग, शौचालय, तथा भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण किया । इसके बाद हरसिद्धि मंदिर से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया।
संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ में विश्व भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं। सभी विभाग पूर्ण समन्वय से 24×7 शिफ्ट वर्क और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा किसी भी बाधा को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीईओ यूडीए श्री संदीप सोनी, एसडीएम, एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.