सिंहस्थ-2028 के कार्यों की चरणबद्ध और समयबद्ध मॉनिटरिंग करें : एमडी श्री तिवारी

उज्जैन :  मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव की मंशानुसार मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने कंपनी की  समीक्षा बैठक में सिंहस्थ-2028 से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उज्जैन क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य पी.ई.आर.टी चार्ट के अनुसार चरणबद्ध एवं समयबद्ध ढंग से मॉनिटर किए जाएं। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 जैसा विशाल आयोजन प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसकी तैयारियों में समयबद्धता और विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक कार्य की चरणबद्ध प्रगति, निर्धारित समय-सीमा तथा उत्तरदायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए, ताकि सभी कार्य आयोजन से एक वर्ष पूर्व पूर्ण किए जा सकें। प्रबंध संचालक श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए तथा संभावित बाधाओं की पूर्व पहचान कर समय रहते उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर भी विशेष जोर दिया। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई, जिस पर प्रबंध संचालक ने निर्धारित लक्ष्यों से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.