निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण
उज्जैन : निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा अवकाश के दिन रविवार सुबह कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा वार्ड वाइज स्थाई अस्थाई आउटसोर्स कर्मचारियों की उपस्थिती रजिस्टर को चेक किया निगम आयुक्त द्वारा सभी वार्ड दरोगाओं को निर्देशित किया गया कि कर्मचारियों की उपस्थिति संख्या को रजिस्टर में दर्ज करने के साथ सभी का फोटो अपलोड करे सभी स्थाई,अस्थाई,आउटसोर्स निगम कर्मचारीयो का सप्ताह में एक दिन वार वॉइस अवकाश तय करें सप्ताह में 2 दिन का अवकाश निरस्त करे निगम् कर्मचारियों की ड्यूटी समय उपस्थिति सुबह आने के समय दोपहर में जाने के समय रजिस्टर में दर्ज करे कंट्रोल प्रभारी प्रतिदिन उपस्थिती रजिस्टर की मॉनिटरिंग करें निगम आयुक्त द्वारा कंट्रोल रूम से वायरलेस के माध्यम से शहर के प्रचलित निर्माण कार्य चौड़ीकरण कार्य की विस्तृत जानकारी ली गई एवं सभी भवन अधिकारी,भवन निरीक्षक को निर्देशित किया कि रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम को शासन के निर्देश अनुसार दिए गए टारगेट में सुनिश्चित करे निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, संजेश गुप्ता कंट्रोल प्रभारी श्री सुनील जैन मौजूद रहे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.