कंठाल चौराहा से सतीगेट चौड़ीकरण कार्य आरंभ

उज्जैन : विश्व स्तरीय सिंहस्थ 2028 महापर्व के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। शहर में कई मार्गों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। इससे आने वाले सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा होगी। इसी के क्रम में रविवार को कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत कंठाल चौराहे से सती गेट मार्ग चौड़ीकरण कार्य स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों के स्वयं  के द्वारा अपने भवन को हटाने का कार्य आरंभ कर नगर पालिक निगम को सहयोग किया जा रहा है निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश के क्रम में 15 मीटर चौड़ाई के साथ कंठाल चौराहे से सतीगेट तक 29 प्रभावित भवन मालिक को नोटिस दिए गए आज उक्त भवन मालिको द्वारा चौड़ीकरण कार्य आरंभ किया गया निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा स्थानीय नागरिकों द्वारा सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शहर के विकास में नागरिकों के सहयोग  सहभागिता के लिए नगर पालिक निगम द्वारा चौड़ीकरण प्रचलित कार्य में आधारभूत कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया चौड़ीकरण कार्य में सहायक आयुक्त श्री घनश्याम मचार, उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी,साधना चौधरी मौजूद रही।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.