जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जन भागीदारी से अभियान को सुनिश्चित करे। निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा
उज्जैन : माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव जी के निर्देश अनुसार भू जल स्तर को संरक्षण हेतु जल गंगा संवर्धन2026 प्रदेशरूपी अभियान प्रचलित है जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कुएं बावड़िया तालाब आदि के समुचित साफ सफाई कर जल के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा की उपस्थिति में नगर निगम शिवाजी भवन में सभी जोनल अधिकारी,भवन अधिकारीयो,भवन निरीक्षक स्वास्थ्य निरीक्षक के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जन भागीदारी के साथ सुनिश्चित करने हेतु सभी जोन स्तर पर अभियान को पूर्ण करने का लक्ष्य दिए गए निगम आयुक्त द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा पोर्टल पर जिओ टेक के माध्यम से जानकारी अपलोड करे कुएं बावड़ी तालाब की संरचना समुचित साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान का सूचना संकेतक, रंगाई पुताई, सुंदर चित्रकारी,3डी वॉल पेंटिंग का कार्य पूर्ण करे भवन निरीक्षक एवं भवन अधिकारी जोन स्तर पर होटल,सरकारी भवन, कोचिंग क्लास आदि पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगाने के लिए प्रेरित करे वार्ड में स्थानीय पार्षद के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 कार्यक्रम को सुनिश्चित करे
जल गंगा संवर्धन अभियान एवं रेन वाटर हाउसिंग सिस्टम का प्रचार प्रसार कर बावड़ी तालाब की सूची वार्ड बार अपडेट करें निगम आयुक्त द्वारा बैठक में निर्देश दिए कि नगर पालिक निगम द्वारा करीबन 101 रिचार्ज सॉफ्ट का लक्ष्य लेकर 25000 रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का लक्ष्य निर्धारण किया गया है जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत हुए बावड़ी तालाब की जल संरक्षण के कार्य की सफल स्टोरी को अखबार के माध्यम से प्रकाशित करे। निगम आयुक्त श्री मिश्रा ने अभियान के अंतर्गत भूजल स्तर बढ़ने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सभी घरों में लगाने और रिचार्ज किट जल भराव वाले क्षेत्र में बनाए जाने पर चर्चा की गई जल संरचनाओं से अतिक्रमण हटाने टेरेस एवं गार्डन में कंपोज किट लगाने एवं जून माह के अंतिम सप्ताह में पौधारोपण कार्यक्रम किए जाने के निर्देश सभी जोनल अधिकारी को प्रदान किए बैठक में निगम आयुक्त द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2026के अंतर्गत सभी भवन अधिकारी भवन निरीक्षक स्वास्थ्य निरीक्षक सुबह से ही एक्टिव मोड पर कार्य करने हेतु निर्देश दिए सभी जोनल अधिकारी भवन निरीक्षक स्वास्थ्य निरीक्षक वार्ड में वॉल पेंटिंग एवं सुलभ शौचालय की स्थिति का अवलोकन करे बैठक में अपर आयुक्त श्री पवन सिंह एवं सभी जोनल अधिकारी भवन निरीक्षक स्वास्थ्य निरीक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.