निगम आयुक्त द्वारा सिंहस्थ 2028 निर्माणधीन चौड़ीकरण का मार्गों का निरीक्षण किया
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ महापर्व के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में विकास कार्यों को किया जा रहा है इसी के तहत शहर के आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा निगम के माध्यम से किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया एवं कार्य की प्रगति की जानकारी लेने के बाद निगम आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा निर्देश दिए गए कि मार्ग चौड़ीकरण कार्यों को तेज गति के साथ प्राथमिकता के साथ पूर्ण करे।
निगम आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा सोमवार को कंठाल चौराहे से सती गेट प्रचलित चौड़ीकरण मार्ग का निरीक्षण कर नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि निगम की टीम नागरिकों के सहयोग के लिए तत्पर है प्रभावित भवन मालिक स्वयं के द्वारा मकान को हटाकर निगम के कार्यों में सहयोग कर रहे है चौड़ीकरण कार्य में भवन मालिक द्वारा निगम के संसाधन के सहयोग से भी अपने भवन को तय सीमा में हटा सकते है निगम आयुक्त द्वारा कंठाल से कोयला फाटक मार्ग चौड़ीकरण कार्य में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश देते हुए, छत्रीचौक से सत्यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण का अवलोकन किया, ढाबा रोड चौड़ीकरण कार्य में निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया कि 100 मीटर तक नाली निर्माण कार्य को 24 घंटे के अंतराल में पीसीसी के अंतर्गत पूर्ण करे कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी नाली निर्माण कार्य को मार्ग के वन साइड पूर्ण कर नाली निर्माण का एलाइनमेंट लेवल मेंटेन करें, कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ करें मार्ग चौड़ीकरण कार्य में अधिकारी प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर कार्य प्रगति की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, श्री आरके जैन, सहायक आयुक्त श्री घनश्याम मचार, उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी, श्री राजेंद्र रावत एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.