आयुक्त द्वारा जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई
उज्जैन : जल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा बैठक अंतर्गत निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की रात्रि कालीन टंकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र की टंकियां का निरीक्षण करें की टंकियां अपनी पूर्ण क्षमता से भरी है या नहीं और नहीं भरी है तो इसका क्या कारण है साथ ही वॉल मेन पर नियंत्रण रखें।
बैठक में निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल सप्लाई के दौरान वॉल समय से खोलें एवं बंद किए जाएं पानी का अपव्यय अनावश्यक ना हो इसके लिए पीएचई विभाग का अमला जलप्रदाय के दौरान फील्ड में निकले और निरीक्षण करें जहां पर लीकेज की समस्या है उसका तत्काल समाधान करें अवैध नल कनेक्शन को वैध करने की कार्यवाही करें, जल प्रदाय के दौरान कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग करें वरिष्ठ अधिकारियों का सब इंजीनियर एवं टंकी प्रभारी पर नियंत्रण होना आवश्यक है।
बैठक में अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार, सहायक यंत्री श्री शिवम दुबे, श्री राजीव गायकवाड़, उपयंत्रीगण एवं टंकी प्रभारी उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.