निगम आयुक्त द्वारा गंधर्व तालाब एवं पुरुषोत्तम सागर का निरीक्षण किया
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदी, तालाबों , कुआं, बावड़िया इत्यादि की साफ-सफाई एवं जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भूजल स्तर को बढ़ाने हेतु नदी, तालाबों, बावड़ियों के जल संरक्षण,पौधारोपण सौंदर्यीकरण बारिश के पानी को संचय करते हुए रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि कार्य शामिल किए गए है इसी क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा मंगलवार कि क्षेत्रीय पार्षद श्री दिलीप परमार के साथ गंधर्व तालाब एवं पुरुषोत्तम सागर का निरीक्षण किया गया निगम आयुक्त द्वारा गंधर्व तालाब पर समुचित साफ सफाई व्यवस्था करने एवं गंधर्व तालाब के विकास कार्य योजना के अंतर्गत संबंधित ठेकेदार को संधारण कार्य एवं सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 की वाल पेंटिंग के निर्देश प्रदान किए इसी के साथ पुरुषोत्तम सागर पर निगम आयुक्त द्वारा जनभागीदारी के साथ श्रमदान करने एवं आगमी माह में अधिक मास के दौरान सप्त सागर के पूजन व्यवस्था हेतु समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए निगम आयुक्त द्वारा वार्ड क्रमांक 20 के अंतर्गत मिर्ची नाला क्षेत्र में फ्रूट मार्केट के दुकानों के बाहर अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के साथ जुर्माना कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्व कार्यवाही के अनुसार अस्थाई अतिक्रमण सब्जी मार्केट तक हटाए जाए स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत संबंधित एजेंसी के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करे
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया, श्री घनश्याम मचार उपस्थित रहे
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.