नगर निगम उज्जैन द्वारा स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उज्जैन : स्वच्छ शहर जोड़ी अंतर्गत उन्हेल नगर परिषद में नगर निगम उज्जैन द्वारा स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नगर निगम उज्जैन द्वारा मंगलवार को उन्हेल नगर परिषद में स्वच्छ शहर जोड़ी अंतर्गत स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया 
      मंगलवार को नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन उज्जैन टीम के अधिकारियों द्वारा उन्हेल नगर परिषद के व्यवसायिक क्षेत्रों एवं बस स्टेंड अंतर्गत आने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने व सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह कांच के गिलास व मिट्टी के कुल्हड़ का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही सिटिजन फीडबैक के अंतर्गत अधिक से अधिक फीडबैक करवाए जाने की अपील की गई
   इस दौरान सहायक आयुक्त श्री रविकांत मगरदे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री हरीश व्यास, स्वच्छता निरीक्षक श्री इदरीश खान, पीआईयू श्री भूषण व्यास, श्री विनीत श्रीवास्तव, ओम साईं विज़न  टीम उपस्थित रही

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.