9 दिवसीय मंगल उत्सव का आज छठा दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ

उज्जैन :  धार्मिक नगरी उज्जैन, जिसे बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका के नाम से भी जाना जाता है, स्थित मंगलनाथ मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय मंगल उत्सव का आज छठा दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। मंदिर में चल रहे इस मंगल उत्सव के अंतर्गत आज विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ पूरे मंदिर परिसर में दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हुआ।

मंगलनाथ मंदिर के महंत अमर भारती जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के मुख्य यजमान अंशुल वशिष्ठ, प्रियांशु वशिष्ठ एवं नीलिमा वशिष्ठ इंदौर द्वारा विधिवत  पूजन, मंगल भात पूजन, अभिषेक एवं यज्ञ अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस अवसर पर इंदौर निवासी श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता निभाई और धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
मंगल उत्सव के अंतर्गत आज रक्तदान का महाआयोजन भी किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित विजय शर्मा, पंडित अभिषेक उपाध्याय, पंडित कुलदीप शर्मा,  राहुल सोनी, संदीप सोनी एवं हर्षिता भारती सहित कई श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
इसके साथ ही संतों के लिए भोजन प्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। बटुक ब्राह्मणों द्वारा मंगल स्तोत्र का पाठ एवं विविध मंत्रोच्चार किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
मंगल उत्सव का यह छठा दिवस धर्म, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम बनकर श्रद्धालुओं के लिए विशेष अनुभव लेकर आया।

सप्तम दिवस अष्टम दिवस एवं नम दिवस के लिए किसी भी यजम को अगर मंगल बात पूजन एवं यज्ञ अनुष्ठान में लाभ लेना हो तो महंत अमर भारती से संपर्क कर सकते हैं मोबाइल नंबर 9425380004

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.