मंगलनाथ मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय मंगल उत्सव का आज सप्तम दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ
उज्जैन : धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय मंगल उत्सव का आज सप्तम दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
मंगल उत्सव के अंतर्गत आज विभिन्न पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था के चलते मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
पंडित दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सप्तम दिवस पर मुंबई निवासी यजमान चंद्रशेखर रेड्डी द्वारा मंगल भात पूजन, मंगल स्तोत्र पाठ एवं मंगल मूल मंत्र जाप के साथ विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके साथ ही साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
आज शाम सप्तम दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें मालवा की प्रसिद्ध लोक कलाकृतियों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
पंडित दीपक तिवारी ने आगे बताया कि चल रहे इस मंगल उत्सव में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जो भी भक्त अष्टम एवं नवम दिवस पर पूजन-अनुष्ठान करवाना चाहते हैं, वे पंडित अमर भारती से संपर्क कर सकते हैं।
मंगल उत्सव का यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.