स्लम बस्तियों एवं जिन क्षेत्रों में सफाई की विशेष आवश्यकता है ऐसे क्षेत्रों में अभियान चलाया जाए - महापौर श्री मुकेश टटवाल

उज्जैन : स्वच्छता में शक्ति, उज्जैन की भक्ति विशेष सफाई अभियान एवं नागरिकों से संवाद अभियान अंतर्गत बुधवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा वार्ड पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रातः 07.00 बजे से 09.00 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश व्यवस्था, पीएचई विभाग, उद्यान विभाग, आईईसी टीम उपस्थित रही एवं सफाई अभियान के तहत, सफाई कार्य के साथ साथ, उद्यान सफाई, पानी के लीकेज का संधारण एवं गंदे पानी की शिकायत निवारण आदि कार्यवाही की गई।

अभियान के अंतर्गत बुधवार को 6 वार्डों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 02 गढ़कालिका अंतर्गत पॉलीथिन प्रतिबंध जागरूकता अभियान, वार्ड क्रमांक 7 पटेल नगर पॉलीथिन प्रतिबंध जागरूकता अभियान, वार्ड क्रमांक 24 क्षीरसागर कुंड एवं बैकलेन में सफाई कार्य, स्वच्छता संवाद का आयोजन, वार्ड क्रमांक 42 अलकापुरी क्षेत्र में होम कंपोस्टिंग प्रशिक्षण, वार्ड 40 पंवासा मल्टी में नागरिकों के साथ स्वच्छता संवाद, वार्ड 34 गऊघाट क्षेत्र में श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया गया जिसके क्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 24 क्षीरसागर कुंड एवं वार्ड क्रमांक 34 गऊघाट पर उपस्थित रहकर उक्त अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया गया साथ ही क्षीरसागर कुंड पर श्रमदान के पश्चात निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण महापौर द्वारा किया गया अधिकमास के समय कुंड पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आगमन रहेगा इसलिए विशेष रूप से सफाई का कार्य किया जाए एवं निर्माल्य कुंड की व्यवस्था रखें ताकि श्रद्धालुओं द्वारा पूजन सामग्री को कुंड में विसर्जन ना करते हुए निगम द्वारा लगाए गए निर्माल्य कुंड में ही विसर्जित की जाए इसके लिए आईईसी टीम द्वारा जन जागरूकता गतिविधियों की जाए।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सत्यनारायण चौहान, एमआईसी सदस्य श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्री विजय चौधरी, उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त श्री रविकांत मगरदे, श्री प्रवीण मुकाती, श्री पवन कुमार फुलफकीर, झोनल अधिकारी श्री जितेंद्र श्रीवास्तव, श्री मनोज राजवानी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री हरीश व्यास श्री आनंद विजय सिंह राठौर एवं आईईसी टीम के सदस्य उपस्थित रहें।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.