अलखधाम स्थित मंशापूर्ण शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के शेष कार्य 31 मई तक पूर्ण करें - महापौर श्री मुकेश टटवाल
उज्जैन : अलखधाम स्थित निर्माणधीन मंशापूर्ण शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जिसमें 118 दुकानों के साथ 30 ऑफिस है जिसकी लागत राशि रुपए लगभग 10 करोड़ है जिसका निर्माण नगर निगम द्वारा किया जा रहा है, बुधवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा संबंधित कंसलटेंट एजेंसी एवं निगम अधिकारियों के साथ उक्त कार्य का निरीक्षण किया गया एवं निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए की 31 मई तक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के शेष कार्य को पूर्ण करें।
महापौर द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है जो भी शेष कार्य रिक्त हैं जिसमें फिनिशिंग, फ्रंट वर्क, लिफ्ट लगाने के कार्य इत्यादि ऐसे छोटे-छोटे कार्यों को 31 मई तक पूर्ण किया जाए साथ ही शॉपिंग कंपलेक्स की जो 52 दुकाने एवं ऑफिस रिक्त हैं उनके लिए भी विज्ञप्ति जारी की जाए, साथ ही कॉम्प्लेक्स की ड्राइंग डिजाइन, सूचना पटल, फ्लेक्स के माध्यम से नागरिकों को जानकारी प्रदान करें।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री निर्झर शुक्ला एवं संबंधित कार्य के ठेकेदार कंसलटेंट उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.