निगम आयुक्त द्वारा वार्ड क्र 37 एवं वार्ड क्र 45 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

उज्जैन - स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देशन पर समस्त वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन, स्वच्छता संबंधित गतिविधियां, स्वच्छता सकारात्मक फीडबैक संबंधित एनजीओ के द्वारा किया जा रहे है स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत नागरिकों के सहयोग से घरों से निकलने वाला गीला  एवं सुखा कचरा  संग्रहण कलेक्शन  वाहन में अलग अलग दिया जा रहा है इसी के क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा प्रतिदिन वार्डो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है निरीक्षण के क्रम में निगम आयुक्त द्वारा वार्ड क्र 37 एवं वार्ड क्र 45 का निरीक्षण किया गया वार्ड 37 में निगम आयुक्त द्वारा दरोगा से उपिस्थति रजिस्टर में सफाई मित्रों की विस्तृत जानकारी लेने के बाद वार्ड की समुचित सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों से संवाद किया गया नागरिकों द्वारा बताया गया कि  कचरा कलेक्शन वाहन में कचरे को सेग्रीगेशन कर कलेक्शन वाहन में दिया जाता है  निगम आयुक्त द्वारा दरोगा को निर्देशित किया गया छोटी छोटी गलियों में जहां कलेक्शन वाहन नहीं पहुंच पाता है वहां पर हैंडगार्ड वाहन का प्रयोग करे वार्ड दरोगा द्वारा वार्ड की सफाई व्यवस्था की जानकारी लेकर खाली पड़े प्लाटों पर सफाई सुनिश्चित करे वार्ड 45 के विद्यापति कालोनी भार्गव नगर का निगम आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्थित बावड़ी की सफाई कर उक्त बावड़ी को कायाकल्प कर सौंदर्यीकरण प्रदान करे वार्ड में मौजूद बगीचे की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर वार्ड में स्थानीय रहवासियों से रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भवनों में लगाने के लिए प्रोत्साहित करे। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री पवन सिंह,जोनल अधिकारी जितेंद्र जादौन मौजूद रहे।

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.