वार्ड 40 में 13 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न

उज्जैन - वार्ड 40 को द्वारका बस्ती के रूप में पूर्ण विकसित किया जाएगा जिसमें सभी मूलभूत सुविधाएं रहेगी - निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव वार्ड क्रमांक 40 की क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती जानी बाई सतीश राठौर के प्रयासों से क्षेत्र में नगर निगम द्वारा राशि रुपए लगभग 13 लाख की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा महामंत्री श्री आनंद सिंह खींची, मंडल अध्यक्ष श्री हरीश सोलंकी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती जानी बाई राठौर की उपस्थिति में संपन्न किया गया निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 40 के संपूर्ण क्षेत्र को द्वारका बस्ती के रूप में विकसित किया जाएगा इसके लिए 20 करोड रुपए से अधिक की राशि के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं जिसमें मूलभूत सुविधाएं सड़क, नाली, प्रकाश पेयजल, सीवरेज अन्य अन्य सुविधाएं पूर्ण रूप से विकसित रहेगी उज्जैन शहर मुख्यमंत्री जी का गृह नगर है निरंतर यहां पर विकास कार्य होते रहेंगे दक्षिण विधानसभा ही नहीं समूचे मध्य प्रदेश में सर्वांगीण विकास हो रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है उल्लेखनीय है कि वार्ड 40 अंतर्गत पंवासा में स्थित तलाई की पाल अंतर्गत विभिन्न गलियों में नगर निगम द्वारा निगम अध्यक्ष मद की राशि रुपए लगभग 13 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न किया गया जिससे क्षेत्र के नागरिकों को सीमेंट कांक्रीट रोड की सुविधा मिलेगी एवं क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान होगा 

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि श्री खुशाल गुप्ता, श्री प्रिंस लोदवाल, श्री प्रवीण सनोठिया, श्री महेंद्र मरमट, श्री रुपेश जाटवा, श्री गौतम शेर, श्री अनिल गौड,श्री विनोद राठौर, श्री सूरज वर्मा, श्री बंसी भाटी, श्री इंद्रमणि राजपूत, श्री जयराम तिवारी, श्री लक्की दरबार, श्री सुनील बैंडवाल,श्री अजय केथवास, श्रीमती कांता विश्वकर्मा, श्रीमती ललिता द्रोणावत एवं वार्ड के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.