पेपरलेस कार्यवाही की ओर बढ़ता उज्जैन नगर निगम
उज्जैन - विभागीय अधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को ई ऑफिस कार्यवाही हेतु प्रशिक्षण दिया गया शासन निर्देशानुसार समस्त नगर निगम में ई ऑफिस प्रणाली पर कार्यवाही संपादित की जाना है जिसके क्रम में उज्जैन नगर निगम द्वारा पेपरलेस कार्यवाही की ओर बढ़ते हुए ई ऑफिस प्रणाली पर कार्य संपादित किया जा रहा है, गुरुवार को नगर निगम उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में समस्त विभागों के अधिकारियों, स्टाफ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को ई ऑफिस प्रणाली पर कार्य करने हेतु कार्यशाला का आयोजन करते हुए तकनीकी जानकारी दी गई बैठक में जानकारी दी गई की समस्त विभागीय फाइलों को ई ऑफिस प्रणाली में लिया जाना है जिसके लिए अधिकारियों की शासकीय आईडी बनाई जाकर फाइलों, नोटशीट,पत्र एवं प्रकरण को ई ऑफिस के माध्यम से संबंधितों को भेजा जाना है इसके लिए 103 आईडी बनाई गई है जिसमे ट्रेनिंग में सभी को प्रशिक्षण दिया गया बैठक में सहायक आयुक्त श्री रविकांत मगरदे,श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, श्री घनश्याम मचार, श्री प्रवीण मुकाती, श्री पवन कुमार फुलफकीर समस्त विभागों के कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे
रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.