प्री कास्ट ड्रेन का कार्य तेज गति से पूर्ण करें - निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा

उज्जैन : शहर के आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा छत्रीचौक से सत्यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य एवं खजूर वाली मस्जिद से केडी गेट कार्य का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर मार्ग तक नाली निर्माण कार्य प्रचलित है निगम आयुक्त द्वारा प्रीकास्ट ड्रेन का कार्य तेज गति के साथ पूर्ण करने एवं मार्ग में जल भराव की निकासी के लिए सीवर क्लीन मशीन का प्रयोग करने के निर्देश सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार को दिए मार्ग के धार्मिक स्थलों के विस्थापन के साथ कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार मौजूद रहे।

सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रस्तावित  मार्ग का निरीक्षण 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देश अनुसार सिंहस्थ महापर्व का आयोजन विश्व स्तरीय संपन्न होगा मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश पर सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओ के लिए सुविधा के सभी कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं विश्व भर में करोड़ों श्रद्धालु मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में स्नान के लिए पहुंचेंगे इसी के क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा क्राउड मैंजमेंट के अंतर्गत प्रस्तावित  मार्ग का निरीक्षण किया गया जिससे संत महात्माओं के साथ करोड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन में सुविधा होगी।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.