मार्ग चौड़ीकरण कार्य में पहले एक ओर नाली निर्माण का कार्य पूर्ण करे, जिससे जल भराव नही हो- संभागायुक्त श्री सिंह
उज्जैन : संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने नियमित निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को टंकी चौराहे से ढाबारोड़ तक निर्माणाधीन मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को निर्देश दिए कि मार्ग चौड़ीकरण कार्य में प्राथमिकता के साथ पहले एक ओर से पानी शिफ्ट कर नाली निर्माण किया जाए, इसके बाद दूसरी ओर की नाली का निर्माण शुरू करें, जिससे जमीन पर जल भराव की स्थिति नही बनेगी और पानी नाली से बाहर निकल सकेगा। संभागायुक्त श्री सिंह ने नाली निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री का अवलोकन कर गुणवत्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को निर्देश दिए कि कार्य प्रगति के दौरान मौके पर मौजूद रहकर कार्य की मॉनिटरिंग की जाए।संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान रहवासियों को आने-जाने में परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।
सिंहस्थ 2028 महापर्व के दौरान पुराने शहर के मार्गो पर श्रद्धालुओं की भीड़ का दवाब होने के साथ ही साधु-संतों की पेशवाई भी निकलेगी। यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मार्ग चौड़ीकरण कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। जिससे आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के आवागमन में सहजता रहेगी। प्रशासन द्वारा सिंहस्थ के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यो का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। नियमित निरीक्षण के तहत संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने शुक्रवार को गोपाल मंदिर क्षेत्र के टंकी चौराहे से ढाबारोड़ श्री सत्यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद इंजीनियरों द्वार जानकारी दी गई कि चौड़ीकरण कार्य में एक ओर से 200 मीटर नाली प्रीकास्ट का कार्य किया गया है। आगे का कार्य निरंतर प्रगतिरत है। अगले कुछ ही दिनों में नाली और पाइप लाईन डालने का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.