स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा नगर निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण
उज्जैन मध्यप्रदेश - स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा नगर निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण एवं शहर विकास में अपना सहयोग प्रदान करते हुए स्वयं हटा रहे हैं अपने मकान एवं प्रतिष्ठान - महापौर श्री मुकेश टटवाल
महापौर द्वारा छत्रीचौक एवं सती गेट तक निरीक्षण के दौरान व्यापारियों से चर्चा करते हुए चौड़ीकरण कार्य में सहयोग करने लिए कहा
सिंहस्थ महापर्व 2028 अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन शहर में विकास कार्यों की सौगात दी है। शहर में कई मार्गों का चौड़ीकरण कार्य निगम द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिससे कि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा होगी। इसी क्रम में कंठाल चौराहे से सती गेट मार्ग चौड़ीकरण अंतर्गत 15 मीटर चौड़ाई के साथ कंठाल चौराहे से सतीगेट तक 29 प्रभावित भवन मालिक को नोटिस दिए थे जिनके भवन मालिको द्वारा स्वेच्छा से चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ किया गया इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा छत्रीचौक से सती गेट के प्रत्येक दुकानदारों से मिलते हुए शहर विकास में सहयोग करने के लिए कहा गया साथ ही कहा कि कंठाल से सती गेट तक का कार्य प्रारंभ हो गया है अब सती गेट से छत्री चौक का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा जिससे कि संपूर्ण मार्ग एक साथ हो सकेगा इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता उपस्थित रहे
रिपोर्टर यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.