महापौर श्री मुकेश टटवाल पहुंचे गऊघाट फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने सभी पंप चालू पाए गए
उज्जैन मध्यप्रदेश -रविवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा गऊघाट स्थित जल यंत्रालय फिल्टर प्लांट का निरीक्षण जलकार्य समिति प्रभारी श्री प्रकाश शर्मा, कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार की उपस्थिति में किया गया निरीक्षण के दौरान प्लांट के सभी पंप चालू अवस्था में पाए गए साथ ही पानी की शुद्धता की भी जांच की गई जिसमें पानी साफ एवं स्वच्छ पाया गया
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गऊघाट फिल्टर प्लांट के साथ-साथ अंबोदीया प्लांट के सभी पंप चालू अवस्था में है प्लांट पर कभी-कभी विद्युत सप्लाई बाधित होने के कारण पंप बंद हो जाते हैं जिसके कारण प्रेशर पूरा नहीं मिल पाता है साथ ही शहर में मार्ग चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य प्रचलित है जिसके कारण पीएचई की लाइन क्षतिग्रस्त एवं लीकेज हो जाता है जिसका समय रहते संधारण कार्य कर लिया जाता है वर्तमान में गंभीर डेम में 608 एमसीएफटी पानी की क्षमता है जिससे 60 दिन तक जलप्रदाय किया जा सकता है
निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री आशीष जाट, सब इंजीनियर श्री नितिन बिसेन उपस्थित रहें
रिपोर्टर यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.