स्वच्छता में शक्ति उज्जैन की भक्ति विशेष सफाई अभियान
उज्जैन मध्यप्रदेश- स्वच्छता में शक्ति उज्जैन की भक्ति विशेष सफाई अभियान अंतर्गत महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा किया जाएगा श्रमदान स्वच्छता में शक्ति, उज्जैन की भक्ति विशेष सफाई अभियान एवं नागरिकों से संवाद अभियान अंतर्गत सोमवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा वार्ड पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रातः 07.00 बजे से 09.00 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिसमे स्वास्थ्य विभाग, प्रकाश व्यवस्था, पीएचई विभाग, उद्यान विभाग, आईईसी टीम रहेंगी एवं सफाई अभियान के तहत, सफाई कार्य के साथ साथ, उद्यान सफाई, पानी के लीकेज का संधारण एवं गंदे पानी की शिकायत निवारण आदि कार्यवाही की जाएगी
अभियान के अंतर्गत सोमवार को 4 वार्डों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसमें महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा, वार्ड क्रमांक 3 मंगल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 27 मदार गेट तोपखाना, वार्ड क्रमांक 45 बागपुरा, वार्ड क्रमांक 41 महावीर एवेन्यू, पर स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएगी जिसमें नाले नालियों की सफाई, रहवासी जागरूकता अभियान, नागरिकों से संवाद, श्रमदान इत्यादि गतिविधियों में सम्मिलित होंगे
रिपोर्टर यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.