उज्जैन पहुंचते ही गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं जांची।
उज्जैन - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने अल्प प्रवास के दौरान उज्जैन पहुँचते ही एक्शन मोड में नज़र आए। हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सीधे नागझरी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र (साइलो) का औचक निरीक्षण करने पहुँचे।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र पर गेहूं की आवक,तुलाई और भंडारण की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने वहाँ उपस्थित किसानों से संवाद कर उनसे मिल रही सुविधाओं और भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। इस दौरान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।
रिपोर्टर - विजय सोलंकी

No Previous Comments found.