निगम आयुक्त द्वारा वार्ड 43 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

उज्जैन - गिला एवं सूखा कचरा अलग अलग देने पर वार्ड के नागरिकों की सराहना की गई बुधवार को नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा वार्ड क्रमांक 43 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान वार्ड के नागरिकों द्वारा घर से निकलने वाला गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने पर वार्ड के नागरिकों का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया निगम आयुक्त द्वारा बुधवार को वार्ड 43 अंतर्गत अशोकनगर,वाल्मीकि नगर,लक्ष्मी नगर,वल्लभनगर,देसाई नगर,मक्सी रोड ब्रिज आईटीआई मार्ग सहित संपूर्ण वार्ड का निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा निर्देशित किया की वार्ड में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, नालियों की सफाई नियमित रूप से हो कोई भी कर्मचारी, सफाई मित्र नाली में कचरा नहीं डालें साथ ही नालियों पर जो अतिक्रमण किया गया है उसे हटाया जाए निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा नागरिकों से सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की एवं स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत सकारात्मक फीडबैक देने , अभियान में सहयोग करने की अपील की, निरीक्षण के दौरान देखने में आया कि क्षेत्र के नागरिकों द्वारा घर से निकलने वाला कचरा अलग-अलग दिया जा रहा है जिसमें निगम आयुक्त द्वारा वार्ड के नागरिक से हाथ मिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया, निरीक्षण के दौरान खुले में कचरा पाया गया  जिसकी सफाई मित्र से जांच करने पर एक्सरे मिलने से पाया कि कचरा किसके द्वारा खुले में फेंका गया है जिसके आधार पर संबंधित पर चालानी कार्यवाही की जाएगी
निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील चावंड,कार्यपालन यंत्री श्री जगदीश मालवीय,झोनल अधिकारी श्री राकेश वास्कले,स्वच्छता निरीक्षक श्री इदरीश खान एवं आईईसी टीम के सदस्य उपस्थित है

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.