मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार गुणवत्ता के साथ समझौता स्वीकार नहीं
उज्जैन : मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं हो साथ ही तय समय सीमा में कार्य पूर्ण हो इस दिशा में इंजीनियर लोग प्रयास करें। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आमजन की सुविधा के लिए माननीय विधायकों के अनुशंसा पर जो राशि स्वीकृत की है और जो कार्य करवाए जा रहे हैं वे कार्य ठीक प्रकार से होना चाहिए। यह निर्देश नगर निगम लोक निर्माण एवं उद्यानकी विभाग के प्रभारी शिवेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री आधोसरचना योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधीनस्थ इंजीनियरों को दिए। श्री तिवारी ने कहा कि उज्जैन नगर निगम सीमा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार कई विकास कार्य हो रहे हैं और विकास कार्य के क्रम में कई वार्डों में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना अन्तर्गत कार्य जो की माननीय विधायकों द्वारा प्रस्तावित किए गए थे।वे चल रहे हैं यह सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हो एवं समय सीमा में हो इसके लिए किसी भी प्रकार से कोताही ना बरते हैं।आपने कहा कि माननीय महापौर मुकेश टटवाल द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, कहीं अगर गुणवत्ताविहिन कार्य होता है तो उसको संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें । श्री तिवारी ने कहा कि जो ठेकेदार अनुबंध नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस जारी किए जायें,साथ ही जहां कार्य प्रारंभ होना है वहां पर सीवरेज लाईन के कार्यों को पहली प्राथमिकता से पूर्ण करवाए, ताकि एक बार सड़क बन जाने के बाद पुनः खोदने की आवश्यकता नहीं पड़े साथ ही श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्यों पर सतत मानेटरिटिंग रखें एवं आपने अधिकारियों से यह भी कहा कि रूप वाटर हार्वेस्टिंग के जो कार्य किये जाना है उसको भी प्राथमिकता साथ करें। बैठक में कार्यपालन यंत्री दीपक शर्मा,सुनील जैन, जितेंद्र श्रीवास्तव, संगीता पवार श्वेता सोनी, राकेश तिवारी सहित अन्य संबंधित इंजीनियर, अधिकारी अधिकारी भी उपस्थित थे।
रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.