विशेष सफाई अभियान अंतर्गत महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

उज्जैन - स्वच्छता में शक्ति उज्जैन की भक्ति  महापौर द्वारा सफाई मित्रों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया एवं बंगाली कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए स्वच्छता में शक्ति,उज्जैन की भक्ति विशेष सफाई अभियान एवं नागरिकों से संवाद अभियान अंतर्गत बुधवार को महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा वार्ड पार्षद की उपस्थिति में प्रातः 07.00 बजे से 09.00 बजे तक वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग,प्रकाश व्यवस्था, पीएचई विभाग, उद्यान विभाग,आईईसी टीम उपस्थित रही एवं सफाई अभियान के तहत,सफाई कार्य के साथ साथ,उद्यान सफाई, पानी के लीकेज का संधारण एवं गंदे पानी की शिकायत निवारण आदि कार्यवाही की गई अभियान के अंतर्गत बुधवार को 4 वार्डों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 28 दूत तलाई,दौलतगंज,घी मंडी,वार्ड क्रमांक 46 बंगाली कॉलोनी,वार्ड क्रमांक 39 किशन पूरा बालाजी मंदिर पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया

दूत तलाई क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान देखने में आया कि फूल मंडी के व्यापारियों द्वारा बचे हुए फूलों को सड़क पर खुले में डाल दिया जाता है जिससे गंदगी होती है संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्माल्य वाहन में फूलों को एकत्रित किया जाए ताकि गंदगी ना हो साथ ही दुकानदारों को समझाइश दीजिए कि गंदगी ना करें खुले में फूलों को ना डाले अन्यथा लगातार चलानी कार्यवाही की जाएगी, बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गलियों में गंदगी एवं उद्यानों के बाहर अतिक्रमण होने पर तत्काल हटाने के निर्देश दिये साथ ही 02 दिन विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए और कहां की 2 दिन बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा अगर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित दरोगा पर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी इसके पश्चात किशनपुरा बालाजी मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में महापौर द्वारा पोछा लगाया गया साथ ही नगर निगम के सफाई मित्रों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत भी किया गया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य। श्री सत्यनारायण चौहान,एमआईसी सदस्य श्री शिवेंद्र तिवारी,श्री कैलाश प्रजापत,श्री जितेंद्र कुवाल,उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता,स्वास्थ्य अधिकारी श्री हरीश व्यास,जोनल अधिकारी श्री जितेंद्र श्रीवास्तव,श्री जितेंद्र पाल सिंह जादौन एवं आईईसी टीम के सदस्य उपस्थित रहे

रिपोर्टर - यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.