साइड इंजीनियर मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों को स्थल पर खड़े रहकर अपनी मॉनिटरिंग में करवाएं
निगम आयुक्त द्वारा कंठाल से निजातपुरा तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया
उज्जैन -सिंहस्थ महापर्व 2028 को ध्यान रखते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की मंशा अनुसार राज्य शासन से प्रदत्त स्वीकृत राशि से उज्जैन शहर में सुगम आवागमन एवं उज्जैन शहर के नागरिकों एवं आने वाले यात्रियों श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है उक्त कार्य अंतर्गत निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा निरंतर सभी कार्यों पर मॉनिटरिंग की जा रही है जिसके क्रम में बुधवार को आयुक्त द्वारा कंठाल चौराहे से निजातपूरा तक का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया कि वर्तमान में सीआरएम एवं नाली निर्माण का कार्य प्रगतिरत है निगम आयुक्त ने प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि साइड इंजीनियर मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों के मार्ग में नाली साइड पर खड़े रहकर कार्यों को करवाएं, साथ ही निर्माण के दौरान लाइन लीकेजिंग को हैंड़कैप लगाकर दुरस्त करने एवं नाली निर्माण कार्य के दौरान मौजूद जल को डिवाटरिंग के निर्देश सम्बन्धित ठेकेदार को दिए गए
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री पवन कुमार सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार उपस्थित रहे
रिपोर्टर यशपाल दीक्षित


No Previous Comments found.