कचरे ने खुद बताया अपना पता, निगम की टीम ने घर पहुँचकर किया चालान

उज्जैन मध्यप्रदेश - स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगर निगम ने कचरा फेकने वालो के खिलाफ की सख्त कार्यवाही
उज्जैन: स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 अन्तर्गत आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा नियमित रूप से शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को प्रातःकाल निरीक्षण के दौरान वार्ड क्र. 43 अन्तर्गत कचरा का ढेर पाये जाने पर आयुक्त द्वारा कचरे की जांच सफाई मित्रों से करवाई जाकर सम्बंधित पर चालानी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गए। सफाई मित्रों द्वारा निर्देश प्राप्त होते ही कचरे की जांच की जिससे कचरे में से दस्तावेज तथा हास्पिटल की जांच के आधार पर पता चला की अधिकतम कचरा लक्ष्मी नगर स्थित कोरियर कम्पनी संचालक द्वारा फेका गया था। स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद विजय सिंह राठौर एवं स्वास्थ्य निरीक्षक श्री ईदरिश खान द्वारा कचरे में से मिले दस्तावेज के आधार पर लक्ष्मीनगर स्थित कोरियर कम्पनी संचालक पर राशि रूपये 5500/- का जुर्माना किया गया। इसी के साथ ही दलेल लगाई जाकर सफाई कार्य करवाया गया।
 आयुक्त श्री अभिलष मिश्रा द्वारा समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक, दारोगा एवं मेटों को सख्त निर्देश प्रदान किये गए है कि किसी भी स्थिति में खुले पर कचरा पाया जाना, कचरा संग्रहण वाहन में मिक्स कचरा पाया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसी स्थिति पाए जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को ध्यान में रखते हुए शहर की प्रमुख मार्गो के साथ ही गली मोहल्लो की सड़के एवं नालियों भी पूर्णतः साफ एवं स्वच्छ होनी चाहिए, कही भी कोई गंदगी करता पाया जाए तो तत्काल सम्बंधित पर चालानी कार्यवाही करते हुए उक्त स्थल की सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जाए।

रिपोर्टर यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.