खुले में कचरा फेंकने वालों पर निगम अमले की सख्त कार्यवाही

उज्जैन : उज्जैन शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा प्रतिदिन वार्डो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर   गंदगी करने, खुले में कचरा फेंकने तथा कचरा पृथक नहीं करने वालों के साथ ही संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य निरीक्षक, दरोगा मेट तथा आईईसी एजेंसी पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
आयुक्त की सख्त रुख को देखते हु निगम अमले द्वारा खुले में कचरा फेंका वालों को ढूंढ कर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही, गुरुवार को झोन क्रमांक 4 अंतर्गत निगम अमले द्वारा प्रातः 4 बजे निरीक्षण कर फ्रीगंज गुरुद्वारा के पास खुले में कचरा फेंकते 2 रहवासियों को चिन्हित किया करते हुए दोनों पर पृथक पृथक 500₹ का जुर्माना किया गया तथा समझाइश दी गई कि प्रतिदिन वार्ड में कचरा संग्रहण वाहन आता है उसी में कचरा गीला एवं सूखा पृथक पृथक कर ही डाले।

आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने उज्जैन शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के निगम का सहयोग करें, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महा कुंभ का आयोजन होना है इसमें करोड़ों श्रद्धालु का उज्जैन आगमन होना है जिसके दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन शहर में माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के मार्गदर्शन में अनेकों विकास एवं निर्माण कार्य प्रचलित है इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम भी हमारे अपने शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखे।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.