“स्वच्छता सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा”

उज्जैन : स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 अंतर्गत उज्जैन शहर की स्वच्छता का हमें ध्यान रखना है शहर की सफाई का कार्य सिर्फ स्वास्थ्य विभाग तक ही सीमित नहीं है यह कार्य हम सभी को जिम्मेदारी निभाते हुए टीमवर्क के रूप में कार्य करना है और उज्जैन शहर का नाम सफाई में गौरवान्वित करना है यह बात निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा गुरुवार को प्रातः 6:00 बजे ग्रांड होटल पर स्टैंडअप मीटिंग करते हुए अधिकारियों एवं आईईसी के सदस्यों की उपस्थिति में कही गई 

स्टैंडअप मीटिंग में आयुक्त द्वारा निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था के अंतर्गत प्रमुख चौराहों के साथ-साथ वार्ड की गालियां भी साफ स्वच्छ हो, कचरे का ढेर कहीं भी ना बने तत्काल सफाई के बाद ढेरियां उठवा ली जाए वार्डों में मुख्य रूप से कचरा सेग्रीगेशन पर नागरिकों से संवाद एवं जन जागरूकता गतिविधियों का कार्यक्रम संचालित किए जाएं, फील्ड में ज्यादा से ज्यादा मेहनत करते हुए स्वच्छता में हमें नंबर वन पर बने रहना है इस दौरान आईईसी टीम सहित 150 से अधिक, कर्मचारी अधिकारी स्टैंडअप मीटिंग में उपस्थित रहकर सफाई को और बेहतर बनाने एवं वार्डों में सौंदर्यकरण करने पर चर्चा की गई
इस दौरान अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, श्री पवन कुमार सिंह, श्री पुनीत शुक्ला, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री संजेश गुप्ता, श्री मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त श्री पवन कुमार, श्री प्रवीण मुकाती, श्री घनश्याम मचार, श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी श्री हरीश व्यास, श्री आनंद विजय सिंह राठौड़, जोनल अधिकारी, उपयंत्री उपस्थित रहें

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.