निगम आयुक्त द्वारा वार्ड 13 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया

उज्जैन :वार्ड क्रमांक 13 स्थित पत्ती बाजार क्षेत्र में लगने वाले पत्ती बाजार के विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई कि बाजार खत्म होने के बाद सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें बची हुई पत्तियों को सड़क पर ना डालें अन्यथा बाजार बंद करना पड़ेगा एवं साथ-साथ भारी जुर्माना की कार्यवाही भी की जाएगी उक्त निर्देश निगम आयुक्त  श्री अभिलाष द्वारा वार्ड क्रमांक 13 अंतर्गत सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कही गई।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा वार्ड पार्षद के साथ संपूर्ण वार्ड  का भ्रमण किया गया जिसमें सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया गया, चैंबर्स को खुलवाते हुए लेवल देखा, वार्ड के नागरिकों द्वारा नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि नालियों की सफाई हो सके, साथ ही जो पाइपलाइन जत्थों के रूप में नालियों के ऊपर से होकर घरों तक पहुंच रही है इसके लिए पीएचई विभाग से बात करते हुए 160 एमएम की लाइन डालने का कार्य किया जाए ताकि उक्त कार्य सीवरेज के कार्य के साथ-साथ हो सके बाद में रोड को नहीं खोदना पड़े।
निरीक्षण के पश्चात सब इंजीनियर द्वारा निगम आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जानसापुरा क्षेत्र में नालियों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटाने की कार्यवाही की गई।
निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री इमरान खान,,जोनल अधिकारी श्री श्याम सुंदर शर्मा, सहायक यांत्रिक श्री राजकुमार राठौर, उपयंत्री श्री शिवम गुप्ता, श्री विवेक मंडराई उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.