स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर सेव्या नागर द्वारा नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा हैं
उज्जैन : स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 अंतर्गत उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाकर शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं सकारात्मक फीडबैक देने हेतु अपील की जा रही है इसी क्रम में नगर निगम के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर सुश्री सेव्या नागर द्वारा भी इस अभियान में अपनी भागीदारी की जा रही है शहर के प्रमुख चौराहों जिसमें टावर चौराहा पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सुश्री सेव्या नागर द्वारा जन जागरूकता रैली में सम्मिलित होकर स्थानीय दुकानदारों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए टावर चौपाटी को प्लास्टिक मुक्त चौपाटी बनाने की अपील की गई, साथ ही स्वच्छता चैंपियन शाश्वत पांचाल, ग्रीना वाधवा, अम्बिका यादव, अर्पित गोयल एवं शशांक शुक्ल द्वारा नागरिकों से सकारात्मक फीडबैक देने एवं स्वच्छता बनाये रखने की अपील की गई
रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

No Previous Comments found.