क्षीर सागर स्थित महाराष्ट्र समाज धर्मशाला द्वारा मिक्स कचरा देने पर निगम द्वारा 10 हजार का जुर्माना लगाया

उज्जैन : स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 अंतर्गत उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता को बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत है शहर के नागरिकों के साथ-साथ बड़े होटलों, अस्पताल, धर्मशाला, मैरिज गार्डन इत्यादि को अपने यहां से निकलने वाले कचरे को पृथक पृथक करते हुए स्वयं द्वारा निष्पादित किया जाना है इसके लिए संबंधित को अभियान की गाइडलाइन के अनुसार जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाती है इसके पश्चात भी कतिपय द्वारा मिक्स कचरा दिया जाता है जिन पर निगम द्वारा सख्त कार्यवाही की जाती है गुरुवार को वार्ड क्रमांक 24 क्षीर सागर स्थित महाराष्ट्र समाज धर्मशाला द्वारा अपने यहां से निकलने वाला कचरा को मिक्स रूप से दिया जा रहा था जिस पर गाइडलाइन का पालन न करने पर स्वच्छता निरीक्षक श्री मुकेश भाटी द्वारा 10 हजार का जुर्माना लगाया गया

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.