शहर की छवि एवं सुंदरता को धूमिल करने वाले अवैध अतिक्रमण एवं होर्डिग, फ्लेक्स को निगम अतिक्रमण गैंग द्वारा हटाने की कार्यवाही की गई

उज्जैन : नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा गुरुवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना अनुमति लगे हुए  अवैध अतिक्रमण, अवैध फ्लेक्स एवं होर्डिंग्स को हटाने की कार्यवाही की गई उक्त फ्लेक्स से शहर की छवि एवं सुंदरता भी धूमिल हो रही थी जिसके क्रम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा बड़े स्तर पर कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण,  फ्लेक्स एवं होर्डिंग निकालने की कार्यवाही की गई साथ ही शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, दुकानदारों को हिदायत दी जाती है कि प्रचार प्रसार के लिए शहर की सुंदरता को धूमिल ना करें अन्यथा सख्ती से कार्यवाही की जाएगी कार्यवाही के अंतर्गत नगर निगम अतिक्रमण गैंग द्वारा गाड़ी अड्डा चौराहा से आगर रोड, देवास गेट बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन होते हुए इंदौर गेट फुटपाथ पर लगे अवैध हाथ ठेले, घूमटीयों को हटाने की कार्यवाही के साथ ही चकोर पार्क से मक्सी रोड डिपो चौराहा ब्रिज के ऊपर बिना अनुमति लगे हुए फ्लेक्स होर्डिंग को हटाने की कार्यवाही की गई

रिपोर्टर : यशपाल दीक्षित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.